फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले 392 कोरोना संक्रमित, दो की मौत

विज्ञापन
corona positive ded dody.jpg - फोटो : corona positive ded dody.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जांच में लगातार तीन दिन से संक्रमित आ रहे मरीजों का आंकड़ा साढ़े तीन सौ के पार जा रहा है। शुक्रवार को हुई जांच में 392 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि एक युवक एवं एक वृद्धा की मौत हो गई है। 163 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर कुल 1,822 लोगों की जांचें की गईं। कुल 392 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई। इनमें आरटीपीसीआर से 201, ट्रू- नेट से चार और एंटीजन जांच में कुल 187 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। चार कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट झांसी से प्राप्त हुई। अकेले शहर में ही 176 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि महरौनी में 46, मड़ावरा क्षेत्र में 40, तालबेहट में आठ, जखौरा क्षेत्र में 10, बिरधा में 39 और बार क्षेत्र में 25 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
पावर प्लांट में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार शुक्रवार को कुल 392 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को एक्टिव कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2,697 पर पहुंच गया। हालांकि राहत की खबर यह रही कि शुक्रवार को 163 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए। इसमें एल-2 अस्पताल तालबेहट से 32 और होम आइसोलेशन पूरा करने वाले 117 मरीज शामिल हैं, जो ठीक हो गए। दुखद बात यह रही कि शुक्रवार को ललितपुर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति और मोहल्ला घुसयाना निवासी 62 वर्षीय वृद्धा की की मेडिकल कॉलेज झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को 1,822 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 392 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 163 मरीज ठीक भी हुए हैं। झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे 42 वर्षीय युवक व 62 वर्षीय महिला की मौत की खबर मिली है।
विज्ञापन

- डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें