ललितपुर। जनपद में कोरोना की दूसरी लहर के दस्तक के बाद 40 दिन में पहली बार सबसे कम संक्रमित मरीज मिलने से राहत मिली है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए 1620 व्यक्तियों की सैंपल की जांच में 33 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि बचाव के नियमों का पालन करने की आवश्यकता है।
लगातार 40 दिनों से संक्रमण का आंकड़ा अधिक रहा है। तीन अप्रैल को एक दिन में 54 व्यक्ति संक्रमित पाए गए थे। अधिकतम संक्रमण का आंकड़ा 599 तक पहुंच गया था। हालांकि रविवार को 40 दिन में बाद एक दिन में सबसे कम 33 व्यक्ति संक्रमित मिले।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1620 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 664 आरटीपीसीआर जांच को झांसी भेजे गए और 956 सैंपलों की एंटीजन किट से जांच की गई। बीते दिनों के आरटीपीसीआर को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में आठ व ट्रूनॉट से दो और एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में 23 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला सिद्धन, वृद्घाश्रम, पिसनारी, चांदमारी, आजादपुरा, नवीन गल्ला मंडी, नई बस्ती, ब्लॉक जखौरा कुआंतला, राजघाट, नगवास, बांसी, थनवारा, जैरवारा, छिपाई, ब्लॉक तालबेहट के मोहल्ला रानीपुरा, खांदी, आर्मी केंट, मड़ावरा के थाना परिसर, नाराहट पठा, सौंरई, गंगचारी, गोरकलां, ब्लॉक बिरधा के ग्राम महौली, सतरवांस, आलापुरा चौराहा, बार के कस्बा बानुपर, बुरागांव, महरौनी के ग्राम खिरिया लटकंजू, बाल गृह दैलवारा, मालथौन व बामौरकलां शिवपुरी निवासी व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
-----
1682 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12355 पहुंच गई है। इनमें 107 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 10940 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 1308 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1682 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
----
रविवार 1620 व्यक्तियों के सैंपल की जांच में 33 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट