फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगतार बढ़ रहे मरीजों से भी नहीं ले रहे सबक

विज्ञापन
लोडिंग टैक्सी में बिं मॉस्क के बैठे लोग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों का दायरा बढ़ता जा रहा है लेकिन इसके बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे है। बिना मास्क व सामाजिक दूरी बनाए बेपरवाह घूम रहे हैं। ऐसे में कोरोना का संक्रमण और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थिति यह है कि लोग दो पहिया वाहनों पर तय संख्या से अधिक लोगों को बैठाकर घूम रहे हैं। टैक्सी में भी क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया जा रहा है। ऐसी ही स्थिति ब्लॉक जखौरा से ललितपुर मार्ग पर देखने को मिली।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। इनमें आठ संक्रमित मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज झांसी में चल रहा है। तीन कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। तीन लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। जबकि शासन द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। सैंपल लेकर जांच की जा रही है। बाहर से आने वाले व्यक्ति को क्वारंटीन किया जा रहा है। शहर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
इसके बाद भी लोग दो पहिया वाहनों पर तय संख्या से अधिक लोगों को बैठाकर घूम रहे हैं। मुंह पर मास्क नहीं बांध रहे हैं। टैक्सी में भी क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया जा रहा है। ऐसी ही स्थिति ब्लॉक जखौरा से ललितपुर मार्ग पर देखने को मिली, जहां पर टैक्सी व एक लोडिंग चालक बिना कोरोना संक्रमण के बचाव के लोगों को बैठाकर सड़क पर फर्राटा भरते नजर आया। यह लोग सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

--------
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घर से निकलते समय मुंह पर मॉस्क बांध कर निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें। हाथों को समय-समय पर साफ करते रहें।
- डा. अमित चतुर्वेदी, वरिष्ठ फिजीशियन
---------
कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे ने सबको बेचैन कर दिया है। इससे बचाव के लिए लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखना अधिक आवश्यक है।
- बहादुर सिंह बुंदेला, एडवोकेट
---------
देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसे में सजगता बरतने की आवश्यकता है। सभी को बचाव के नियमों का पालन करने की सख्त जरुरत है।
- संतोष झां, व्यापारी
---------
जब तक आमजन वैश्विक महामारी के प्रति संवेदनशील नहीं होंगे, तब तक इस आपदा पर नियंत्रण करना अत्यधिक मुश्किल है। जनचेतना ही एकमात्र उपाय है।
- अरुण गोस्वामी, जिला मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
----------
कोरोना संक्रमण से बचाव करें। घर से निकलने पर मास्क लगातार निकलें, समाजिक दूरी का पालन करें। हाथों को बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते रहें। अनावश्यक रुप से घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

- डॉ. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें