फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन एक संक्रमित की मौत, 44 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। शनिवार को दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 44 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही दूसरे दिन भी एक संक्रमित मौत हो गई है। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1908 पहुंच गया है। इनमें 25 संक्रमितों की मौत हो चुकी। 1434 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 449 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वैश्विक बीमारी कोरोन वायरस संक्रमण का बढ़ता संक्रमण लगातार भयानक रूप लेता जा रहा है। आए दिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल में कार्यरत दो स्वास्थ्य कर्मी, एक पुलिस कमी व एक कलेक्ट्रेट में कार्यरत एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। वहीं, शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी पांच, पनारी रोड निवासी, खिरकापुरा व चौबयाना में दो-दो व्यक्ति संक्रमित और इसके अलावा शहर के एक दर्जन मोहल्ला में एक-एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बिरधा अंतर्गत कस्बा निवासी, तहसील महरौनी के कस्बा निवासी दो, ग्राम सिंदवाहा निवासी एक, ब्लॉक जखौरा के ग्राम घिसौली, कल्यापुरा, बांसी व कस्बा में दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम बस्तगुवां निवासी एक, बानपुर व पावर प्लांट, तालबेहट कस्बा में एक व हाथरस निवासी एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
झांसी के एल-2 अस्पताल में हुई मौत
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही मौत का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। अब तक जनपद में 25 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शनिवार को शहर के मोहल्ला चांदमारी निवासी एक 53 वर्षीय वृद्ध बीते दिनों कोरोना संक्रमण जांच में पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें लक्षण होने के चलते झांसी के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

790 सैंपल ही नहीं आई रिपोर्ट
संक्रमित को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग करने का दावा कर रहा है, लेकिन रिपोर्ट आने में हो रही देरी से समय पर संक्रमित चिह्नित नहीं हो पा रहे हैं। यहां पर बीते तीन दिन से अब तक के 790 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

शनिवार को 44 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें