फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू

विज्ञापन
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि शासन के निर्देश के अनुसार आज शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह कोरोना कर्फ्यू प्रत्येक शुक्रवार की रात से सोमवार की सुबह इसी समय पर कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए लगाया जाना है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं, पंचायत चुनाव से जुड़ी पोलिंग पार्टियों, स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई आदि से जुड़े कर्मचारियों के अलावा कोई अन्य आवागमन की अनुमति नहीं होगी। जिला स्तर पर अग्निशमन विभाग द्वारा, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन, फॉगिंग का कार्य किया जाएगा। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क की अनिवार्यता रहेगी और पहली बार में एक हजार रुपये और दूसरी बार या अन्य प्रत्येक बार में बिना मास्क के पकड़े जाने पर दस हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। कोरोना कर्फ्यू के दौरान वरिष्ठ अधिकारी चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता कराई जाएगी। कोविड नियंत्रण के लिए सभी धार्मिक कार्यक्रम घरों में ही मनाने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार एवं रविवार को सभी शादी समारोहों में बंद स्थानों पर 50 व्यक्तियों के साथ एवं खुले स्थानों पर 100 व्यक्तियों के साथ मास्क, सामाजिक दूरी एवं सैनिटाइजर का उपयोग एवं अन्य कोविड-प्रोटोकॉल के तहत सावधानियों के सहित अनुमति रहेगी। सार्वजनिक परिवहन खासतौर पर राज्य परिवहन निगम की बसों में पचास प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने की अनुमति होगी। वहीं पूर्व निर्धारित परीक्षाओं के लिए कोविड-प्रोटोकॉल के साथ परीक्षा की अनुमति होगी। अंतिम संस्कारों में बीस व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति रहेगी। सरकारी, निजी अस्पतालों, ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए जनपद के ड्रग इंस्पेक्टर अपने स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें