फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्षीय मासूम समेत दो व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को जनपद के विभिन्न सेंटरों से लिए गए 2730 सेंपलों की जांच में एक वर्षीय मासूम बालिका समेत दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। अब संक्रमितों की संख्या बीते दो माह पूर्व की स्थिति में आ गया है। मार्च माह में एक दिन में दो-तीन व्यक्ति मिल रहे थे। अप्रैल से मई के दूसरे सप्ताह से लगातार संक्रमितों में कमी आ रही है। इसको लेकर राहत बनी हुई है। हालांकि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 2730 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 1021 सैंपल आरटीपीसीआर किट से व ट्रूनेट से दो और एंटीजन किट से 1707 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें बीते दिनों की आरटीपीसीआर सैंपलों की आई रिपोर्ट में एक वर्षीय मासूम बालिका समेत दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव मिले हैं। एंटीजन की जांच में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। संक्रमितों में शहर निवासी एक वर्षीय मासूम बालिका व ब्लाक जखौरा के ग्राम रोंड़ा निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। इनमें एक को होम आइसोलेशन व एक से संपर्क किया जा रहा है।
1945 की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12671 पहुंच गया। इनमें 124 की मौत हो चुकी और 12480 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में 67 का उपचार चल रहा है। इसके अलावा बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1945 सेंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। राहत यह है कि रिकवरी रेट बढ़कर 98.49 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 2730 व्यक्तियों के सैंपल की जांच में एक वर्षीय मासूम बालिका समेत दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें