फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद मिली राहत, 157 मिले नए कोरोना पॉजीटिव

विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में पिछले चार दिन से मिल रहे अधिक मरीजों के सापेक्ष रविवार को हुई जांचों में नए संक्रमितों की संख्या से जनपदवासियों को कुछ राहत मिली है। 1869 जांचों में 157 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 173 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। जेल कंपाउंड में हुई जांचों में 31 नए कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जिले में 1869 लोगों की कोविड जांचें की गईं, जिनमें कुल 157 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें आरटीपीसीआर जांच से चार एवं एंटीजन से 153 मरीज संक्रमित पाए गए। आठ मरीजों की रिपोर्ट झांसी मेडिकल कॉलेज से प्राप्त हुई। इनमें अकेले शहर में कुल 52 मरीज संक्रमित पाए गए, जबकि तालबेहट में 21, बार क्षेत्र में 12, महरौनी में 17 और मड़ावरा में चार मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जेल कंपाउंड की जांचों में कुल 31 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इस प्रकार जिले में रविवार को 157 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 173 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों व होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें एल-2 अस्पताल से 22, होमआइसोलेशन से 133 एवं अन्य से 18 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2,864 हो गई है।
विज्ञापन

---------
रविवार को जिले में 1,869 संदिग्ध कोरोना संक्रमितों की जांच की गई थी, जिनमें 157 नए संक्रमित पाए गए हैं। 173 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

- डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें