फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को दो मीटर की दूरी है जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधा। कस्बा बिरधा में कोविड- 19 को लेकर नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिए कि ग्राहकों के बीच कम से कम दो गज की दूरी रखी जाए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए नोडल अधिकारी ने कहा है कि अगर खुद को सुरक्षित रखना है तो सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क और आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। डॉक्टरों को निर्देश दिए कि कोई भी बिना मास्क के नहीं आएगा व प्रत्येक डॉक्टर सावधानी के साथ कार्य करे। मरीजों को बिना चेकअप के नहीं जाने देना है। निगरानी समिति को निर्देश दिए कि घर- घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की जांच करें। घर के बाहर स्टीकर जरूर चिपकाएं।
उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय जाकर कोविड हेल्प डेस्क देखी। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति अगर ब्लॉक मुख्यालय में आता है तो उसको बिना मास्क के नहीं आने देना है। प्रत्येक व्यक्ति के हाथों को सैनिटाइज कराना अनिवार्य है। हॉस्पिटल में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक का भी निरीक्षण किया। यहां पर ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। इस पर निर्देश दिए कि सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना जरूरी है। जो व्यक्ति मास्क नहीं लगाएगा, उसका चालान किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मास्क जरूर लगाएं। बिना मास्क के कहीं न जाएं। बहुत जरूरी काम होने परद ही घर से बाहर निकलें।
प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की जानकारी ली
उधर, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बिरधा ब्लॉक में 83 ग्राम पंचायतों का ब्योरा देखा व पूछा कि कितने प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिया गया है। जो भी व्यक्ति ब्लॉक मुख्यालय में आएगा, उसकी पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने को कहा। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों के कार्यों को जाकर देखें और किसी भी स्थिति में लापरवाही न हो। एपीओ मनरेगा विकास शुक्ला ने बताया कि ब्लाक बिरधा में 83 ग्राम पंचायतें हैं। 77 ऐसी ग्राम पंचायत हैं, जहां पर कुल 3535 कुल प्रवासी मजदूर आए हैं। वर्तमान में 77 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य चल रहे हैं, 733 नए जॉबकार्ड बनाए गए हैं। ग्राम पंचायतों में 11,605 श्रमिक कार्य कर रहे हैं, जबकि 1011 प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें