फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा का लाभ, आज कल्याण सिंह ऑडोटोरियम में होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पीएम पोषण योजना के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किया जाएगा। रामनगर स्थित कल्यान सिंह ऑडोटोरियम में कार्यक्रम होगा, इसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। जिले में 1357 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 866 प्राइमरी, 320 जूनियर हाईस्कूल ओर 171 कंपाेजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में करीब 1.36 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने और छात्रों की उपस्थित शत प्रतिशत करने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास और गतिविधियां की जा रही हैं। इसके साथ विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के ठहराव के लिए मध्याह्न योजना के तहत भोजन तैयार करके खिलाया जाता है। यह खाना निर्धारित मीनू के अनुसार दिया जाता है। मध्यांह भोजन बनाने के लिए जिले के विद्यालयों में पोषण योजना के तहत करीब 3542 रसोईयों को दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर तैनात किया गया है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने रसोईयों को कैशलेस चिकित्सा देने की घोषणा की थी। जिसके बाद जनपद स्तर पर रसोइयों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिला समन्वयक मिड-डे मील कपिल दुबे ने बताया कि इस प्रक्रिया में करीब 853 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा के लिए चिह्नित किया गया। 23 अगस्त दिन रविवार को रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किया जाएगा। इसके लिए रामनगर स्थित कल्याण सिंह ऑडोटोरियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके बाद रसोइयों को प्रतीकात्मक चिकित्सा कार्ड का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ-साथ अन्य कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें