फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नगर में नलों से निकल रहा दूषित जल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नलों से निकल रहे दूषित पानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीते वर्ष बारिश के मौसम में गंदे पानी की सप्लाई शुरू हुई थी, तब से अब तक साफ पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। लगातार दूषित पानी पीने से बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है।
नगर में जल संस्थान द्वारा दो जोन में पेयजल आपूर्ति की जाती है, लोअर व अपर जोन के 14839 परिवारों की लगभग 70 हजार से अधिक की आबादी को पानी उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन, बीते छह माह से लोअर जोन के नलों से दूषित पानी निकल रहा है। पानी मैला होने के साथ ही मिट्टी व कचरा तक आ रहा है।
विज्ञापन

दूषित पानी की सप्लाई होने से लोगों को बीमारियों का खतरा बना है। कई लोगों ने दूषित पानी आने से पीना ही छोड़ दिया है। अन्य माध्यमों से पानी जुटाने को मजबूर हैं। कई लोग अन्य के घरों से बोर से पानी लेकर पी रहे हैं। इससे 30 हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. विशाल जैन का कहना है कि दूषित पानी पीने से कई समस्याएं हो सकती हैं। उल्टी, दस्त, टाइफाइड, बुखार और आंतों में संक्रमण आदि बीमारी हो सकती है। इस पानी के प्रयोग से खुजली, चकत्ते और त्वचा में संक्रमण, आंखों में जलन और संक्रमण हो सकता है। दूषित पानी पीने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें