फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के तीन मोहल्ला व चार गांव हुए कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के तीन मोहल्ला और मड़ावरा क्षेत्र के चार गांवों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। उपजिलाधिकारी के के सिंह ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक की जाएंगी। शहर के मोहल्ला गांधीनगर, तालाबपुरा, लक्ष्मीपुरा और तहसील मड़ावरा के ग्राम रखवारा, धुरवारा, साढ़ूमल, रनगांव आदि गांव में संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाओं से जुडे़ व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें