फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गोवंशों को बचाने में पलटा कंटेनर, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। पुलिस चौकी तेरई फाटक अंतर्गत ग्राम असऊपुरा हाईवे पर मंगलवार रात दिल्ली से चेन्नई जा रहा कंटेनर अन्ना जानवरों को बचाने में अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गिर गया। कंटेनर में आग लग गई और उसमें लदा परचून का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कंटेनर राजमार्ग-44 पर ग्राम असऊपुरा के निकट पहुंचा तो अन्ना जानवरों को बचाने के चक्कर में वह हाईवे से नीचे गिर गया और उसमें आग लग गई। चालक इब्राहिम व परिचालक वाहिद निवासी नूह मेवात थाना पुनहाना जिला मेवात, हरियाणा ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि कंटेनर में आग किस कारण से लगी, इसकी जांच की जा रही है। कंटेनर चालक इब्राहिम ने बताया कि इससे लगभग एक करोड़ का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि इसमें कुछ केमिकल होने से आग लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें