फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक करोड़ 26 लाख से चार चेकडैमों का निर्माण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से लघु सिंचाई विभाग ने चार चेकडैम का निर्माण कराया है। जिला योजना की बैठक में इन चेकडैमों को स्वीकृति प्रदान की गई थी, इनका निर्माण पूर्ण हो चुका है। इससे करीब दौ सौ किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।
इन चेकडैमों का निर्माण विकास खंड मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पंचायत दिगवार, विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरई, विकास खंड जखौरा अंतर्गत ग्राम गैंचवारा, विकास खंड बिरधा अंतर्गत ग्राम बरौदा बिजलौन में किया जा रहा है। एक चेकडैम से करीब 10 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही गर्मी के दिनों में मवेशियों को पानी पीने के लिए संरक्षित किया जाएगा। जल संरक्षण के लिए ये चारों डैम काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकडैम का नाम- लागत लाख रुपये में
दिगवार - 32.19
पिपरई - 25.29
गैंचवारा - 34. 69
बरौदा बिजलौन - 34. 43
-
जल संरक्षण व संचयन के लिए ये चारों चेकडैम काफी महत्वपूर्ण हैं। लगभग सभी चेकडैमों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। बरसात का पानी इनमें संरक्षित किया जाएगा, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।
नैयर आलम, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें