फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में युवक को सिपाही ने मारे चार थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मेडिकल परीक्षण के लिए लाए गए एक युवक को पुलिसकर्मी द्वारा लगातार चार थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को कोतवाली सदर पुलिस ने एक मोहल्ले के युवक को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा था। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मी और होमगार्ड की निगरानी में उसका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इमरजेंसी वार्ड में किसी बात को लेकर युवक और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने युवक को एक के बाद एक चार थप्पड़ मार दिए।
विज्ञापन

अचानक हुई इस घटना से इमरजेंसी में मौजूद लोग हैरान रह गए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में था और मेडिकल परीक्षण के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों व पुलिसकर्मी से अभद्रता कर रहा था। उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मार दिए। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें