फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Sun, 20 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड केस में प्रधानमंत्री पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर वारंट जारी कराने का आरोप लगाया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पार्टी कार्यकर्ता घंटाघर पर एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार ताकत के बल पर कांग्रेस पार्टी को गलत तरह से दबाना चाहती है, वह मंसूबा पूरा नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी दबने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश में गांधी परिवार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के बाद प्रदेश सचिव हरीकिशन बाबा के मुख्य आतिथ्य में शहीद अशफाक उल्ला खां का शहीद दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए सांप्रदायिक ताकतों का कांग्रेसी डटकर मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अतिमप्रिय जैन, इंदर राजा, ऊदल सिंह पटेल, शिवनारायण पुरोहित, बिट्टू राजा, अमर पाल, मुकेश रजक, वीरेंद्र राजा, आरती राय, बायजूराजा, पार्वती झा, शोभा राजा, आनंद कुशवाहा, बब्लू खां, यूसुफ खान, अजय कुशवाहा, विनोद राजा, सोनू कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, लक्ष्मन यादव, प्रेम चढ़ार, ऋषि सिलगन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें