फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन बृहस्पतिवार को उग्र प्रदर्शन में बदल गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से विशाल जुलूस निकाला। वे घंटाघर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराने में शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। घंटाघर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे लगाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम रजक ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लाखों मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से दूर रखने की कोशिश हुई। इससे भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामनरेश दुबे ने कहा कि भारी पुलिस बल की तैनाती थी। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं दबाई जा सकी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से मतदाता अधिकारों और संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता ''''वोट चोरी'''' के आरोपों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएंगे। इस प्रदर्शन में राकेश रजक, अजय तिवारी, पंकज हुंडैत, मोहन सिंह चंदेल, मकरंद किलेदार, प्रदीप कुशवाहा, नाती राजा जाखलौन, कुलदीप पाठक और खेमचंद वर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें