ललितपुर। ग्रामीणों का हालचाल पूछने के लिए अब कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचेंगे। इस दौरान जरूरतमंदों को दवाई, सैनिटाइजर व मास्क भी वितरित करेंगे। इस बात की जानकारी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में दी गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात जिला अस्पताल में मरीजों एवं उनके तीमारदारों को भोजन कराया गया। वर्चुअल बैठक में जिला प्रभारी मनीराम कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक ब्लाक, न्याय पंचायत एवं गांव स्तर पर जरूरतमंद लोगों को दवाइयां, सैनिटाइजर एवं मास्क वितरित किए जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक अध्यक्षों के माध्यम से हेल्प लाइन सेवा शुरू की जा रही है। इस दौरान प्रदेश सचिव उवेश खान, पीसीसी सदस्य बहादुर अहिरवार, पीसीसी सदस्य बिट्टू राजा, नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, महासचिव राकेश रजक, उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया , जाहिर सिंह बघेल, अखिलेश मलैया, नेहा शर्मा, असलम खान, ब्लाक अध्यक्ष सुशील श्रीवास, बृजेश शांडिल्य, धर्म सिंह वर्मा, वैभव जैन, खलक सिंह राजपूत, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव, महेंद्र पनारी, यूथ प्रदेश सचिव संजय जाटव, कुलदीप पाठक, एनएसयूआई अध्यक्ष मोंटी शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान पुष्पेंद्र सिंह, अजय कुशवाहा, अशोक राय, मुकेश पार्षद, रामभरोसे कुशवाहा, बृजेश रजक, जयपाल सिंह राजपूत, सुरजीत राजपूत राहुल सेन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।