फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कांग्रेसियों ने घुमाई गैस सिलेंडर की शव यात्रा

विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर शव यात्रा निकालते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में घरेलू गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर शहर में सिलिंडर की शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव के नेतृत्व में घंटाघर से लेकर पेट्रोल पंप, नझाई बाजार, जूता लाइन होते हुए सावरकर चौक, लोहा पीतल बाजार, कटरा बाजार होते हुए वापस घंटाघर पर गैस सिलिंडर की शव यात्रा पहुंची। यहां अर्थी का दहन कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, उससे गरीब जनता परेशान हो उठी है। बेरोजगार बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, उन्हें रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा। मोदी सरकार नौजवानों को रोजगार देने की जगह छीनने का काम कर रही है। नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने आरोप लगाया कि इस समय महंगाई अपने चरम पर है, जिससे किसान आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर है। संजय जाटव प्रदेश सह सचिव यूथ कांग्रेस ने कहा कि गैस सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलवंत राजपूत, शरीफ जावेद, उवेश खान, रामनरेश दुबे, प्रदीप रिछारिया, पुनीत देवलिया, मनीष श्रीमाली, नवनीत किलेदार, रोहित कुशवाहा, सोनू शुक्ला, मोहित शर्मा, जुनैद पठान,रेखा राजा जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, नीलेश पटेल, राममूर्ति तिवारी, शेर सिंह यादव जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, मुन्ना सिरोठिया, अंकित पंथ, रामजीवन राजपूत, रामलाल कुशवाहा, सौरभ रैकवार, दीपेंद्र रावत, दशरथ कुशवाहा, प्रेम नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें