फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शराब के नशे में घर आए युवक की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शराब के नशे में घर लौटे ग्राम मऊमाफी निवासी 32 वर्षीय सुखलाल की रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।
मृतक के भाई सोहन ने बताया कि सुखलाल कुछ माह पहले मजदूरी के लिए भोपाल गया था, जहां वह ईंट-भट्ठे पर काम करता था। 14 अप्रैल को घर लौटने के बाद वह लगातार शराब का सेवन कर रहा था। रविवार दोपहर वह नशे की हालत में घर आया और कमरे में चला गया, जहां उसने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था और उसके एक पुत्र है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में कच्ची शराब पर उठे सवाल

मृतक के चचेरे भाई महेंद्र ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें