फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्लामंडी का हाल: नालियों की सफाई कर कचरा का उठान करना भूले जिम्मेदार

विज्ञापन
सड़कें खस्ताहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश में कचरे से आ रही दुर्गंध, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नवीन गल्लामंडी में जलभराव की रोकने के लिए नालियों की सफाई तो कर दी, लेकिन कचरा का उठान नहीं किया गया है। ऐसे में बारिश के पानी से कचरा सड़कर दुर्गंध दे रहा है। इससे व्यापारियों व किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीमारियों का खतरा बना हुआ है। यही नहीं कई स्थानों पर गंदगी पानी से बहकर नालियों में जमा हो रही है, जिससे पानी सड़कों पर बहेगा। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जनपद मुख्यालय पर स्थित नवीन गल्लामंडी प्रदेश की नामचीन मंडियों में जानी जाती है। यहां पर जनपद के साथ ही सीमा से सटे मध्यप्रदेश के किसान भी अपनी उपज की बिक्री करने के लिए आते हैं। इसके चलते मंडी में सीजन में 30 से 40 हजार क्विंटल तो सामान्य समय में लगभग आठ से दस हजार क्विंटल जींस बिक्री के लिए आती है। यही कारण है कि मंडी प्रतिमाह लगभग दो करोड़ से अधिक का राजस्व देती है। लेकिन, जिम्मेदारों की अनदेखी से अव्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। यहां पर स्थिति यह है कि कार्यालय के सामने ही वर्षों से सड़क खराब पड़ी हुई है। बीते माह ही मरम्मत कर गड्ढा मुक्त किया गया था, लेकिन पहली ही बारिश में जर्जर हो गई है। इसके अलावा पुलिस चौकी के पहले से पीछे वाले मार्ग में कचरा का उठान नहीं किया गया, केवल कचरा को मशीन से अन्य स्थान पर करवा दिया है, जो बारिश के पानी से बहकर सड़क पर आ रहा है। इससे दो पहिया वाहन तो दूर लोग पैदल तक सुरक्षित नहीं चल पा रहे हैं। बारिश में सड़क पर बिक्री होने पर बहने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी अफसर मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फोटो- 36
कैप्सन - हरीराम विश्वकर्मा
मंडी में बारिश में कचरा सड़ने से दुर्गंध उठ रही है। कचरा का उठान कराया जाए। - हरीराम विश्वकर्मा
फोटो- 37 कैप्सन - अनुराग
कचरा सड़क व अन्य स्थानों पर होने से बारिश के पानी में बहकर सड़क व नालियों में जमा हो रहा है। - अनुराग

नवीन गल्ला मंडी में कार्यालय के सामने सड़क खराब होने व जगह-जगह कचरा होने की जानकारी हुई है। इस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश कर सफाई कराई जाएगी। - अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी, सभापति, नवीन गल्लामंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें