गुढ़ा बुजुर्ग संविलियन विद्यालय में कम्प्यूटर क्लास के शुभारंभ पर मौजूद विद्यार्थी व विद्यालय ?
- फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द/ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम गुढ़ा बुजुर्ग संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में कंप्यूटर क्लास का शुभारंभ किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बालिकाओं के सम्मान में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में कंप्यूटर क्लास का शुभारंभ कक्षा तीन के दिव्यांग छात्रा प्रिंसी ने फीता काटकर किया। वहीं, एक दिन की प्रधानाध्यापक कक्षा छह की छात्रा दर्शनी बड़ौनियां को बनाया गया। इसने विद्यालय की सभी योजनाओं का संचालन किया। विद्यालय में कुल छात्रांकन 274 है। तत्पश्चात विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। इस दौरान बताया कि अब बेसिक स्कूल निजी स्कूलों को भी शिक्षा में पीछे छोड़ रहे हैं। अंत में महिला शिक्षामित्रों और रसोइया को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अनुज दीक्षित, राहुल साहू, विक्रांत राजा, बृजलाल झां, रेहान बानो, रक्षा राजा, बबीता साहू आदि मौजूद रहे।