फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीएमओ कार्यालय के कंप्यूटर सहायक ने लगाए अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एक कंप्यूटर सहायक धर्मेंद्र राठौर ने विभागीय अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितताएं कर सामग्री खरीद करने व अन्य मामलों में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जुलाई 2023 से 2025 तक लगभग सीएमएसडी स्टोर में आठ फार्मासिस्टों को बदला गया है। यहीं नहीं कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के आने-जाने का कोई समय नहीं है। मनमाने तरीके से कार्यालय का संचालन कर रहे हैं। यह ऑनलाइन उपस्थिति व सीसीटीवी में देखा जा सकता है। वहीं, आरोप लगाते हुए बताया कि सीएमओ कार्यालय में छह डीसीएमओ हैं, लेकिन इसके बाद भी एक अधिकारी को सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का नोडल बनाया गया है। यही नहीं आरोप है कि वहीं अधिकारी सामग्री क्रय करने के आदेश जारी करते हैं और वही भुगतान में सह-हस्ताक्षरी भी हैं। इसकी हकीकत निष्पक्ष जांच में सामने आ जाएगी। एक ही परिवार से तीन फर्म बनवाकर फर्मों को अवैध तरीके से आपूर्ति के आदेश जारी कर कार्य लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें