फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तुवन मंदिर परिसर में चढ़ाए गए फूलों से बनेगी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पालिका प्रशासन और आईटीसी मिशन सुनहरा कल ने एक अनूठी पहल शुरू की है। यह पहल मंदिर में चढ़ाए गए फूलों और अन्य जैविक अवशेषों के बेहतर प्रबंधन के लिए है। इसके तहत तुवन मंदिर परिसर में जैविक खाद बनाने वाली इकाई का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने इस इकाई का शुभारंभ किया। इस पहल से मंदिर परिसर से प्रतिदिन निकलने वाले फूलों को अब कचरे में नहीं फेंका जाएगा। जैविक अवशेषों का भी वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से उपयोग होगा। इस इकाई में मंदिर में चढ़ाए गए फूलों को प्रसंस्कृत किया जाएगा। उन्हें उपयोगी जैविक खाद में परिवर्तित किया जाएगा। तैयार खाद का उपयोग मंदिर परिसर में लगे पौधों के लिए होगा। इससे परिसर की हरियाली का संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन ने कहा कि फूलों का उचित प्रबंधन स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह पहल नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में सहायक होगी। इस अवसर पर एसएफआई जगदीश तिवारी,आईटीसी मिशन सुनहरा कल से शुभम मिश्रा ,अनूप त्रिवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
00000000
पहल का उद्देश्य और महत्व
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस इकाई से फूलों के अपशिष्ट का व्यवस्थित निस्तारण हो सकेगा। जैविक खाद के माध्यम से परिसर की हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल ''''कचरे से संसाधन'''' की अवधारणा को साकार करती है। यह स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें