फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्य समय से करें पूर्ण : डीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडल रेल प्रबंधक ने आगासोद, धौर्रा व ललितपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-जाखलौन। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने बृहस्पतिवार को धौर्रा स्टेशन पहुंचकर आगासोद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने मालखेड़ी तक टॉवर बैगन से इंटरचेंज प्वाइंट लाइन का निरीक्षण किया। वापसी में ललितपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजनाओं के कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगासौद खंड के विभिन्न स्टेशनों का सघन निरीक्षण किया। विशेष ट्रेन से झांसी से चलकर बबीना रेलवे स्टेशन पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद वह धौर्रा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बेहतर करने का जोर दिया। उन्होंने आगासोद स्टेशन पर स्टेशन मास्टर कक्ष, कंट्रोल पैनल, सिग्नल एवं टेलीकॉम कक्ष का जायजा लिया। विद्युतीकरण से संबंधित व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। मंडल रेल प्रबंधक ने टावर वैगन के माध्यम से आगासोद परिक्षेत्र स्थित मंडल के महत्वपूर्ण इंटरचेंज प्वाइंट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही धौर्रा-जाखलौन एवं आगासोद-बीना रेल खंड के मध्य चल रहे तीसरी लाइन के कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। इस लाइन के पूरा होने से गाड़ियों का परिचालन और गतिशीलता बेहतर होगी। इसके बाद वह शाम को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, यहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कराए जा कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्कुलेटिंग क्षेत्र, स्टेशन परिसर,पार्किंग, कार्यालयों तथा अन्य यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर शौचालय, प्रतीक्षालय और वीआईपी रूम का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर स्थित खान-पान स्टालों की जांचकर कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की और उन्हें निर्धारित मानदंडों के अनुसार ही सामान बेचने के निर्देश दिए। नो बिल, नो पे को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें