ललितपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत शनिवार को गई। इसके तहत कई विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें संचारी रोग नियंत्रण के लिए शपथ ली गई। इसके साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक चलाए जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत शनिवार को जनपद में हो गई। जिसके तहत प्रभारी सीएमओ जेएस बक्शी की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथ ली गई। वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सदर विधायक ने सरकार की प्रत्येक व्यक्ति के स्वस्थ रहने की मंशा बताई और इसी मंशा के चलते संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता व जनसहभागिता पर जोर दिया जाएगा। जिसमें प्रमुख भूमिका आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की होगी। उनके द्वारा घर-घर जाकर संचारी रोग के नियंत्रण और उपचार की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान डीएमओ डॉ. मुकेश जौहरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश भारती, डिप्टी सीएमओ डॉ.आरएन सोनी, डॉ. सौरभ सक्सेना, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक हरिश्चंद्र नामदेव, मलेरिया निरीक्षक अनिल कुमार, संदीप शर्मा, अर्पिता, जीजीआईसी प्रधानाचार्या पूनम मलिक मौजूद रही।
दस्तक अभियान में घर -घर पहुंचेंगी आशा
एक माह तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान सात से इक्कीस अक्तूबर तक घर-घर दस्तक अभियान चलेगा। जिसमें आशा कार्यकत्री और एएनएम घर घर जाएंगी और बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल करेंगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाएगा। वहीं आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस की सेवा भी लेगी। इस दौरान मरीज नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक तक भेजा जाएगा।
बैक्टीरिया जनित रोगों की रोकथाम को होंगे कार्यक्रम
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान बैक्टीरिया जनित रोगों जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे। मच्छर पनपने वाले स्थानों पर नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत राज विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई करेगी। इसके साथ 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों जिन्हें कोविड टीका नहीं लगा है उन्हें टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा।
यह विभाग निभाएंगे अभियान में जिम्मेदारी
विशेष संचारी नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन, कृषि, सिंचाई, सूचना और उद्यान विभाग अपनी अपनी सहभागिता निभाएंगे। इसके साथ मच्छर पनपने की सहभागिता रहेगी। इसके साथ स्कूल, कालेजों में अध्यापक छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देंगे।