फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध धनराशि मांगने वालों पर प्रशासन हुआ सख्त, जारी किए अधिकारिओं के मोबाइल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रभारी एवं मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने जनपद दौरे के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिसमें कुछ क्षेत्रीय लेखपालों के खरीफ फसलों में अतिवृष्टि में राहत राशि वितरण के संबंध में अवैध वसूली करने की शिकायर्तें आइं। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर अपर जिलाधिकारी ने जनपद की सभी तहसीलों में तैनात एसडीएम और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर जारी किए और लेखपाल या कर्मचारी के राहत सहायता के संबंध में धनराशि मांगने पर इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत के क्रम में संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ अपर जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर पर भी किसान अपनी शिकायत को दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

इन अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर कर सकेंगे शिकायत
राहत राशि के दौरान धनराशि या अन्य किसी प्रकार की शिकायत होने पर किसान एसडीएम सदर के मोबाइल नंबर 9454416365, एसडीएम महरौनी 9454416366, एसडीएम तालबेहट 9454416367, एसडीएम पाली 9454416369, एसडीएम मड़ावरा 9454416376, तहसीलदार सदर 9454416370, तहसीलदार महरौनी 9454416371, तहसीलदार तालबेहट 9454416372, तहसीलदार पाली 9454416378, तहसीलदार मड़ावरा 9454416380 के नंबरों पर सूचना दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें