फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा में आता है निखार : बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद स्तर की कामिक बुक निर्माण और मेरी बदलाव की कहानी प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

मीना मंच के तहत बाल उत्सव कार्यक्रम के तहत डायट में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। यह बात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में संचालित मीना मंच और सेल्फ स्टीम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डायट में बाल उत्सव 2.0 के आयोजन के दौरान कही। कार्यक्रम में मीना मंच पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बच्चों में समता का भाव विकसित कर उनके अंदर हुए सकारात्मक बदलावों एवं सफलता मूलक प्रयासों को साझा करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मीना मंच एवं सेल्फ स्टीम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बाल उत्सव 2.0 का आयोजन हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी /डायट प्राचार्य रणवीर सिंह ने विद्यालयों में मीना मंच के तहत की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके बाद जनपद स्तर की प्रतियोगिताएं शुरू हुई। इसमें ब्लॉक जखौरा, बार, तालबेहट, बिरधा, महरौनी, मड़ावरा क्षेत्र से चयनित पांच-पांच बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संजय तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करके अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिले। एआरपी जखौरा/ जिला नोडल प्रभारी विकास सिंघई ने बताया कि बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में लैंगिंक असमानता, भ्रामक विज्ञापन के प्रभाव, रंग-रूप आधारित टिप्पणी के प्रति जागरूकता लाना है।
मीना मंच पर आधारित कॉमिक बुक निर्माण में ब्लॉक मड़ावरा के पीएमश्री विद्यालय झरावटा की अनन्या, ब्लॉक तालबेहट के उच्च प्राथमिक विद्यालय टेकरी की सुनीता प्रजापति, ब्लॉक महरौनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय पठा के लोकेंद्र, ब्लॉक जखौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा हिमांशी कुशवाहा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जैरवारा की रक्षा विजयी हुईं। मेरी बदलाव की कहानी प्रतियोगिता में ब्लॉक मड़ावरा के पीएमश्री झरावटा की मानसी, ब्लॉक बिरधा अंतर्गत कस्तूरबा गांधी विद्यालय कल्यानपुरा की प्रिंसी रजक, ब्लॉक तालबेहट के उच्च प्राथमिक विद्यालय टेकरी के शिवा सहरिया, ब्लॉक बिरधा के उच्च प्राथमिक विद्यालय रजवारा के अश्वनी दीक्षित, ब्लॉक महरौनी उच्च प्राथमिक विद्यालय पठा की रिया नामदेव विजेता बने।
विज्ञापन

विजयी रहे बच्चों को बीएसए ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर चयनित विजेता बच्चे मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान ब्लॉक नोडल शक्ति सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, दीप्ति जैन, सुशील रावत, मनीष खरे, विनय ताम्रकार, जयहिंद, ज्योति वर्मा, संध्या वर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें