फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी से मांगा कचनौंदा बांध डूबक्षेत्र का मुआवजा

Sun, 09 Apr 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dam, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
कचनौंदा बांध डूब क्षेत्र के एक दर्जन गांव के प्रभावित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कचनौंदा बांध डूब क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टीकरातिवारी, रमेशरा, खिरियाछतारा, कल्यानपुरा, कचनौंदाकलां, गुगरवारा, बानौनी, दैलवारा, गंगचारी, भारौनी, कंचनपुरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि कचनौंदा बांध परियोजना का निर्माण गत दस वर्ष पूर्व प्रारंभ कराया गया था। वर्ष 2015 में बांध का निर्माण पूर्ण कर तत्कालीन सिंचाई मंत्री द्वारा लोकार्पण भी करवा दिया गया था। लेकिन अब तक भराव क्षेत्र में आ रही करीब 5500 एकड़ भूमि के सापेक्ष लगभग आधी भूमि का मुआवजा किसानों को नहीं बांटा जा सका है। अधिकांश कृषक ऐसे हैं, जिनके खेतों में पानी भर दिया गया है और मुआवजा अभी नहीं नहीं दिया गया।  न ही मुआवजा को लेकर शासन व प्रशासन स्तर पर कोई सुनवाई हो सकी है। गत पांच वर्षों में कृषकों के मुआवजा वितरण के लिए कोई भी धनराशि जारी नहीं की गई। यहां तक कि मुआवजा के लिए ज्यादा कहने पर धमकी भी देने का आरोप लगाया गया। ग्राम टीकरा तिवारी मुख्य भराव के क्षेत्र में है जिसमें ज्यादातर जमीन व आबादी वाला भाग डूब क्षेत्र में है। जमीन व आबादी क्षेत्र का मुआवजा भी नहीं मिला है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से किसानों के हित में प्राथमिकता के आधार पर डूबक्षेत्र के ग्रामीणों को मुआवजा धनराशि दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर जनक कुमार तिवारी, देवेंद्र कुमार, रामकिशोर तिवारी, बृजेंद्र कुमार, धन्नू, भोले, सुधीर कुमार, रमेश, बलराम, रामकिशोर तिवारी, प्रमोद कुमार, अमोल कुमार, खिलन आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें