फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ई ऑफिस प्रणाली से संचालित होंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही ई-ऑफिस प्रणाली से संचालित किए जाएंगे। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले में छह ब्लॉक मुख्यालयों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें अब तक ई-ऑफिस की सुविधा नहीं थी। मैन्युअल व्यवस्थाएं संचालित हो रहीं थीं। ऐसे में पत्राचार व फाइलों पर ही कार्य किए जा रहे थे। इससे कार्य भी समय पर नहीं हो पा रहे थे। साथ ही कई कार्य लंबित बने रहते थे। इससे कई बार समय अवधि तक बीत जाती थी। इससे कार्य प्रभावित हो जाते थे। लेकिन अब कार्यालय में फाइलें व योजनाएं नहीं दबेंगी। कार्यालय को ई-ऑफिस प्रणाली से संचालित करने की तैयारियां चल रहीं है। सभी कार्यालयों में कंप्यूटर की व्यवस्था कर दी गई है। इसके लिए डिजीटल साइन की आईडी तैयार की जा रही है। जल्द ही सभी सीएचसी पर ई-ऑफिस प्रणाली व्यवस्था शुरू होगी। इससे कार्यालय के सभी कार्य ऑनलाइन किया जाएंगे। इससे दस्तावेजों को खोजना भी आसान होगा। साथ ही विभागीय कार्याें में पादर्शिता होगी। तय समय सीमा में कार्य होंगे। साथ ही अधिकारियों की जबावदेही भी होगी।
विज्ञापन

-
सभी सीएचसी को ई ऑफिस प्रणाली संचालित करने की तैयारियां चल रहीं है। आईडी बनाई जा रही है। जल्द ही सुविधा शुरू होगी। डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें