ललितपुर। झांसी-ललितपुर खंड में 90 किलोमीटर पर मानक कवचप्रणाली की सफल कमीशनिंग शुक्रवार को पूरी हुई। यह उपलब्धि रेल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
यह कार्य उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। जनसंपर्क अधिकारी रेलवे झांसी मनोज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में परियोजना इकाई, झांसी ने यह परियोजना पूरी की। इस रेलखंड में 1437 आरएफआईडी टैग लगाए गए हैं। मानक कवचएक स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) प्रणाली है। इसका उद्देश्य मानवीय त्रुटियों से ट्रेन परिचालन की सुरक्षा बढ़ाना है। यह प्रणाली लोको पायलट को सुरक्षा सहायता देती है और ट्रेन की गति नियंत्रित करती है। झांसी मंडल में यह मानक कवचप्रणाली की तीसरी कमीशनिंग है, जो सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाएगी।