फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा में पर्याप्त लाइट व आवश्यक दवाएं रखीं जाएं

विज्ञापन
रैन बसेरा का निरीक्षण करते मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार की रात में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने सदर कोतवाली के सामने स्थित रैनबसेरा का औचक निरीक्षण किया। जिसमें साफ-सफाई और लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि रैन बसेरा में आवश्यक दवाएं भी रखवाई जाएं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निरीक्षण में रैनबसेरा में ठहरे राहगीर पिता-पुत्र मनोज सिंह और अभिषेक सिंह से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वह अपने पुत्र को पढ़ाई के लिए प्रवेश दिलाने आए थे। जिस पर मंडलायुक्त ने शरणार्थियों के पहचान पत्रों की जांच की और रैनबसेरा का रजिस्टर भी देखा। रजिस्टर में राहगीरों के गंतव्य स्थान की जानकारी और समय नहीं पाया गया। उन्होंने सभी दस्तावेज लेने के निर्देश दिए। रैन बसेरा में लगे सीसीटीवी कैमरे सही मिले। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने और शौचालयों में साबुन, हैंडवॉश रखवाने के निर्देश दिए गए। कोरोना काल में कोविड नियमों का पालन कराए जाने के लिए कहा गया। रैनबसेरा में आवश्यक दवाएं रखीं जाएं। रैन बसेरा में पर्याप्त लाइन की व्यवस्था की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर केेशन नाथ आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें