ललितपुर। शहर के विभिन्न मोहल्ला और एक गांव में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। उपजिलाधिकारी के के सिंह ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक दी जाएंगी। शहर के मोहल्ला रामनगर, कटरा बाजार, छत्रसालपुरा, सिविल लाइन, आजादपुरा, सुभाषपुरा, तालाबपुरा, लक्ष्मीपुरा, कटरा बाजार, कटरा बाजार, मऊठाना, चौबयाना, तालाबपुरा, सिविल लाइन, गांधीनगर, रैदासपुरा और सिविल लाइन के कई संक्रमित क्षेत्र में और ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम बरारी आदि क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए।
यहां पर दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथ ठेला आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाओं से जुडे़ व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी।