फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज का स्थापना दिवस मनाया

Tue, 03 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भगवान आदिनाथ कालेज आफ एजुकेशन महर्रा का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


संस्थान के संस्थापक सिंघई कमल कुमार जैन के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव पारसनाथ प्रसाद, नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल और निखिल तिवारी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव, डा. सुनील जैन और प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन द्वारा भगवान आदिनाथ और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। महाविद्यालय में प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए आनलाइन एजुकेशन क्लासेस की सुविधा का कुलसचिव ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ललितपुर जैसे पिछडे जिले में ऐसा सुव्यवस्थित संस्थान भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

सुकवि अनिल कुमार सराफ द्वारा आदि पुुरुष भगवान आदिनाथ की स्तुति की। उन्होंने कहा कि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज द्वारा आदि पुरुष के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। अश्विनी कुमार जैन ने कालेज संस्थापक के जीवन पर प्रकाश डाला। कुलसचिव, प्राचार्य नेहरू महाविद्यालय एवं निखिल तिवारी का सम्मान डा. सुनील जैन एवं प्रदीप कुमार जैन ने स्मृति चिह्न देकर किया।
विज्ञापन

 
रंगारंग कार्यक्रम में सेफ गर्ल चाइल्ड नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। इसके अलावा शिक्षा और अंधविश्वास, कल्लूआ की पोर, राजस्थानी  घुमर, कलयुग बैठा मार कुंडली जैसे गीतों पर नृत्य किया गया। सुबोध जैन, सरिता जैन, निधि, खुश्बू, निवेदिता, राकेश कटारा, रोहित, नितिन सतभैया, ब्रजमोहन वर्मा, एवं समस्त स्टॉफ आदि का विशेष सहयोग रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले महेंद्र मिश्रा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा पूजा यादव ग्रुप, अरविंद झा ग्रुप और रीना ग्रुप को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर संस्थान की संस्थापिका शकुंतला जैन, प्रकाशचंद जैन, राजीव जैन, संजीव कुमार जैन, प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन उपस्थित रहे। संचालन अश्विनी कुमार जैन, अनामिका लोहिया एवं पल्लवी जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुनील जैन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें