ललितपुर। धर्म बचाओ आंदोलन में जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा हजारों की संख्या में कराए मुंडन संस्कार को वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में जैन समाज का नाम दर्ज कराने का गौरव प्राप्त हुआ है।
संथारा प्रथा को लेकर राजस्थान कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के खिलाफ जैन समाज ने 24 अगस्त 2015 को प्रदर्शन किया था। इस दौरान ललितपुर में हजारों की संख्या में बच्चों से लेकर युवा और वृद्धों ने मुंडन कराया था। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज और आर्यिका पूर्णमति माताजी के आशीर्वाद से जैन समाज के 17,000 लोगों द्वारा सामूहिक मुंडन कराकर शांतिपूर्वक मौन प्रदर्शन किया गया था।
प्रदर्शन को वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया के चीफ एडीटर प्रवीण सोलंकी ने स्वीकारते हुए वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया में ललितपुर जैन समाज का नाम शामिल किया है। अहमदाबाद से रविवार को उक्त रिकार्ड कोरियर के माध्यम से ललितपुर आया।
श्री क्षेत्रपाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने सम्मान को समूचे जैन धर्मावलंबियों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने धर्म और संस्कृति की रक्षार्थ आगे आकर अपना मुंडन कराया था, यह उनके लिए गौरव की बात है।
इसमें पांच साल से लेकर 95 साल तक के लोगों ने हिस्सा लेकर जैन समाज का गौरव बढ़ाया था। वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया तक जैन समाज की आवाज पहुंचाने के माध्यम बने सीए सौरभ जैन माताटीला, निर्मल जैन एवं आकाश जैन के प्रयासों को सराहा गया।
इस मौके पर आर्यिका पूर्णमति माताजी ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। धर्मसभा को आर्यिका विपुलमति ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महामंत्री डा. अक्षय टडैया, प्रदीप जैन सतरवांस, मीना इमलिया, अक्षय अलया, आनंद जैन, अमित जैन, संजीव जैन, नीरज जैन मुल्लन, मनोज जैन बबीना, विजय जैन नेताजी, आनंद चौधरी धनगौल,
विजय जैन, जिनेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन थनवारा, दीपक जैन, नरेंद्र जैन, छोटे पहलवान, प्रमोद जैन, वीरेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन बछरावनी, राजकुमार जैन, मोदी खिरिया वाले, अभय जैन, रामप्रकाश जैन, सोमचंद जैन, अशोक दैलवारा, सुभाष सराफ, विनोद कामरा, सुरेंद्र रसिया, सतीश नजा मौजूद रहे।
हर्ष व्यक्त किया
जैन समाज ललितपुर को वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया का सम्मान मिलने पर जैन मिलन के अध्यक्ष संतोष वत्सल, केवल चंद जैन, अनिल अलया, श्रयांस जैन, अनिल जैन, विजय जैन, मनोज नजा, पवन जैन, अभिनंदन कुम्हैडी, दिगंबर जैन सोसल गु्रप के मुकेश जैन पाली, देवेंद्र जैन, रमेश सराफ, अरविंद जैन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।