फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हटाए गए आउटसोर्स बिजली कर्मियों के पक्ष में उतरे सहकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग में तैनात रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के हटाए जाने से साथी कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता और कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई। तय हुआ कि तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर वापस लिया जाएगा।
बाईपास सब स्टेशन पर बैठक में कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता से कई वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों को हटाए जाने का विरोध किया। उनके अनुभव के आधार पर वरीयता देकर वापस काम पर रखने की मांग की। बताया कि कई कर्मचारी ऐसे हैं, जो पांच-पांच साल से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी हटा दिया गया। कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराने की मांग रखी। बताया कि 18 महीने पहले बांसी सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारी की मौत हो गई थी, लेकिन अब तक राहत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य कर्मचारी की 10 महीने पहले रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। उसे भी राहत राशि नहीं दी गई। अधीक्षण अभियंता से लाइनमैनों को सब स्टेशन से दस किलोमीटर क्षेत्र में ही तैनात किए जाने की मांग रखी। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि उन्होंने इसके लिए उच्च प्रबंधन को पत्राचार किया है। जल्द टेंडर होने पर हटाए गए कर्मचारियों को वापस तैनात किया जाएगा। इस दौरान निविदा संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप विदुआ, महामंत्री अब्दुल हक, उपाध्यक्ष अवनीश पाठक, बीपी राजा, हरीश सुनारिया, अलीम खान, गोलू नामदेव, आदित्य सोनी, सीटू तिवारी, शिवाजी, अभिनव राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें