फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दैलवारा से न्यू टाउन रेलवे स्टेशन तक कॉड लाइन का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा गति परीक्षण, कल सीआरएस करेंगे रेल खंड का निरीक्षण व गति परीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दैलवारा से न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन रेल खंड में न्यू कॉड लाइन बनने के साथ ही विद्युतीकरण का कार्य भी पूरा हो गया है। शुक्रवार को प्रयागराज के प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता और शनिवार को रेल सुरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर मंडल लखनऊ इस रेल खंड का निरीक्षण कर गति परीक्षण करेंगे। इसके बाद हरी झंडी मिलने पर इस लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
मालुम हो कि दैलवारा से बिरारी तक करीब दस किमी लंबी कॉड लाइन बनाई जा रही है। इसमें अभी दैलवारा से नवनिर्मित न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन तक करीब पांच किमी की कॉड लाइन बनकर पूरी तरह तैयार हो गई है। इस खंड के मध्य विद्युतीकरण का कार्य भी पूरा हो चुका है। बीती सात जनवरी को रेलवे द्वारा दैलवारा रेलवे स्टेशन पर इस रेल लाइन का इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम भी पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन


नागरिकों से बिजली तारों व खंभों से दूर रहने की अपील
रेलवे ने दैलवारा एवं न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन के बीच रेल खंड पर लगे विद्युत खंभों और विद्युत तारों से दूर रहने की अपील की है। कहा कि रेलवे लाइन के आसपास न बैठें और न ही अनाधिकृत रूप से पार करें। ग्रामीण अपने मवेशियों को रेलवे ट्रैक से दूर रखें। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन नियमों का उल्लंघन रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना, जेल या दोनों हो सकते हैं।

70 करोड़ से बनाई जा रही बिरारी स्टेशन तक कॉड लाइन
दिल्ली-मुंबई लाइन पर स्थित झांसी की ओर ललितपुर जंक्शन से पहले दैलवारा रेलवे स्टेशन से बिरारी तक कॉड लाइन परियोजना तैयार की जा रही है। यह पूरी परियोजना 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही है। इस लाइन के बनने के बाद दिल्ली से टीकमगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन अब ललितपुर स्टेशन न आकर दैलवारा स्टेशन से न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन होते हुए सीधे टीकमगढ़, खजुराहो पहुंचेगी।
विज्ञापन



दैलवारा व न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन के मध्य कॉड लाइन बनकर तैयार हो गई है। दस जनवरी को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता द्वारा गति परीक्षण और विद्युतीकरण का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 11 जनवरी को सीआरएस निरीक्षण यानि रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा इस नवनिर्मित कॉड लाइन का निरीक्षण और गति परीक्षण किया जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें