फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर चल रहे कोचिंग सेंटर, आग से बचाव के इंतजाम नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 150 से अधिक कोचिंग संचालित, केवल 70 ही पंजीकृत, लखनऊ हादसे के बाद जांच की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में संचालित अधिकांश कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर चल रहे हैं। कई संस्थानों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और न ही आपात स्थिति में निकासी की समुचित व्यवस्था है। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुई आगजनी की घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने जिले के कोचिंग संस्थानों की जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
जिले के शहर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में 150 से अधिक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में केवल 70 संस्थान ही पंजीकृत हैं। शेष कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण और आवश्यक मानकों के संचालित किए जा रहे हैं। अधिकांश संस्थानों में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही रास्ता है, जो आगजनी या अन्य आपात स्थिति में खतरा बन सकता है। संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संचालित कई कोचिंग सेंटरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद जिले के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक नियमित जांच और कार्रवाई नहीं किए जाने से भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कराई जाएगी और मानकों का उल्लंघन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित कर जनपद में चल रहीं कोचिंग संस्थानों का अभियान चलाकर अग्निसुरक्षा मानकों की जांच करवाई जाएगी।-सत्य प्रकाश,जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें