फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीओ और एसओ बॉडी वार्न कैमरा पहन कर करेंगे गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी बॉडी वार्न कैमरा पहनकर गश्त करेंगे। यह निर्देश जनपद दौरे पर आए अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह कानून व्यवस्था की नब्ज टटोलने के लिए आए। पुलिस लाइन सभागार में उन्होंने पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने थानेदारों से उनके क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। एडीजी ने महावीर जयंती, हनुमान जयंती पर सुरक्षा व शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील रहने को कहा। सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी बॉडी वार्न कैमरा लगाकर गश्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा बीआर आंबेडकर जयंती पर प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने और इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के आयोजकों से वार्ता कर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। अपराधी किस्म के लोगो को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। एडीजी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क दृष्टि रखने को कहा। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सहित सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें