फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग हार गए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एक माह पहले पत्नी की हो चुकी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अमित चतुर्वेदी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। पिछले 46 दिनों से वह संक्रमण से जूझ रहे थे। मंगलवार की रात को उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक महीने पहले उनकी पत्नी की भी कोरोना से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में डा. अमित चतुर्वेदी ने अस्पताल में अपनी सेवाओं को अनवरत रूप से जारी रखा था। इसके लिए जिलाधिकारी ने उनकी प्रशंसा भी की थी। इसी दौरान 28 अप्रैल को सीएमएस और उनकी पत्नी दोनों अस्वस्थ हो गए। उनकी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें झांसी रेफर किया गया, लेकिन छह मई को उनकी पत्नी की मौत हो गई। उधर, 29 अप्रैल को सीएमएस को भी कोरोना के लक्षण होने के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां एक मई को सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें ऑक्सीजन लगाई गई। एंटीजन जांच के दौरान दो मई को वह कोरोना संक्रमित निकले। हालत खराब होने पर तीन मई को उन्हें वेंटीलेटर लगाया गया और प्लाज्मा थेरेपी दी गई। इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर चार मई को उन्हें झांसी रेफर किया गया। जहां से परिजन उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ले गए। वहां पर उन्हें क्लॉटिंग हो गई और पैरालाइसिस की समस्या आ गई। वह इससे उबर नहीं सके और मंगलवार की रात को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें