फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का कार्यक्रम तय होने से अफसरों में हड़कंप

Wed, 19 Apr 2017 12:58 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री की झांसी में होने वाली समीक्षा बैठक को लेकर अफसरों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को तहसील दिवस के उपरांत अफसरों ने अपने कक्ष में बैठकर फाइलों को दुरुस्त किया। वहीं, जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की।     
विज्ञापन


 
डीएम डा. रूपेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में समीक्षा बैठक लेते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों से कहा कि वह मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए अपने विभाग से संबंधित समस्त सूचनाएं तैयार रखें, जिससे कि मांगे जाने पर तत्काल उन्हें उपलब्ध कराई जा सके। बैठक के दौरान जल निगम, जल संस्थान सहित पेयजल योजनाओं की समीक्षा के साथ हैंडपंपों के अधिष्ठापन एवं रीबोर पर भी चर्चा की।


पशुपालन विभाग के अफसरों से पशुओं के नस्ल सुधार और टीकाकरण पर चर्चा करते हुए आगामी माह में सूखा प्रबंधन कार्य योजना के तहत चारा एवं भूसा की समस्या व फोडर ब्लाक बनाने से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दुग्ध विकास समितियों, लघु सिंचाई विभाग के तहत निर्मित चैकडेम, कूप निर्माण, गहरीकरण, भूमि विकास एवं जल संसाधन विभाग की निर्मित महत्वपूर्ण परियोजनाओं, सिंचाई विभाग के बड़े निर्माणाधीन कार्य, कृषि विपणन विभाग की निर्मित मण्डियां, गेहूं खरीद, फल, सब्जी, हरित पट्टी विकास, वन विभाग के वृक्षारोपण की कार्ययोजना, विद्युत विभाग के निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़को को गढ्ढा मुक्त किए जाने, ग्राम विकास, वैकल्पिक ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग की शासकीय चिकित्सालयों की समीक्षा, शिक्षा विभाग के शत-प्रतिशत नामांकन, शैक्षिक गुणवत्ता, समस्त प्रकार की पेंशन एवं छात्रवृत्ति, खाद्य और रसद विभाग के इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ सेल जैसी बड़ी परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, उप जिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र, प्रभारी वनाधिकारी वीके जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें