फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नहर की सिल्ट साफ कराकर टेल तक पहुंचाएं पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पेयजल, विद्युत, सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण का जायजा लेने के लिए सुबह के समय भ्रमण कार्यक्रम तैयार किया है। शुक्रवार को उन्होंने गोविंदसागर बांध की तलहटी, छोटी नहर व जिला राजकीय पुस्तकालय का भ्रमण किया। इस दौरान मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सुबह गोविंदसागर बांध पहुंचे, जहां उन्होंने आम नागरिकों से वार्ता कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तलहटी में स्थित पार्क में पौधे लगाने व जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए। बांध से निकलने वाली छोटी नहर का निरीक्षण कर प्रवाह देखा। कई स्थानों पर कचरा व पॉलिथीन आदि मिली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर की पर्याप्त सिल्ट सफाई कराई जाए। जिन स्थानों पर पानी का प्रवाह कम है, वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। प्रत्येक दशा में नहरों का पानी टेल तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के बीचों बीच निकलने वाली नहर स्वच्छ एवं सुंदर बनानी है। इस दौरान उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राघवेंद्र शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला पुस्तकालय में वाटर कूलर और शौचालय बनाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। यहां जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पुस्तकालय में लगभग सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं, साथ ही निर्धारित समय के अनुसार पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है। वहां पर्याप्त बैठने की व्यवस्था व पेयजल उपलब्ध न होने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने निर्देश दिए कि पुस्तकालय में एक वाटर कूलर, अतिरिक्त कुर्सियां लगवाएं और अलग से एक शौचालय बनवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें