संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन-ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत जाखलौन में स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा है। यहां नियमित सफाई न होने से गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई हो भी गई तो कचरा का उठान नहीं होता है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में केवल मुख्य मार्ग पर ही सफाई की जा रही है। गलियों व मोहल्लों में सफाई नहीं हो पा रही है।
सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। मुख्य बाजार से लेकर गली-मोहल्लों तक में कचरा व गंदगी का अंबार लगा है। इन क्षेत्रों में सफाई तो दूर कचरा का उठान तक नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में सर्दी होने पर अधिक परेशानी नहीं हुई, लेकिन अब गर्मियों का मौसम आ रहा है। ऐसे में मच्छर होने से बीमारियों के पनपने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने नियमित रूप से सफाई व कचरा का उठान कराने की मांग की है।
-
फोटो- 35
कैप्सन- अश्वनी कुमार मिश्रा,
गांव में सफाई न होने की समस्या को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से शिकायती की, लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं हो सका।
- अश्वनी कुमार मिश्रा
-
फोटो- 36
कैप्सन- आशुतोष सोनी
सफाई का हाल पूरी तरह से बेहाल बना है। जगह-जगह गंदगी है। इसकी नियमित रूप से सफाई कराई जाए।- आशुतोष सोनी
-
एक सफाई कर्मचारी की निर्वाचन कार्यालय में ड्यूटी लगी है। दूसरे सफाई कर्मचारी की तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती है। एक मात्र महिला कर्मी है, जो सफाई नहीं कर पा रही है।- अनिल दिनकर, एडीओ पंचायत