ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर निवासी 12 वर्षीय कक्षा पांच के छात्र देव कुमार पुत्र बल्ले की शुक्रवार शाम को मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया था कि देव कुमार का शव बाथरूम में ऊपर टीन शेड पर लगी पाइप से फंदा गले में फंसा हुआ मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की। जांच में पाया गया कि देव कुमार की मौत साड़ी के फंदे से जरूर हुई थी, लेकिन उसने आत्महत्या नहीं की थी। साड़ी के बने झूले पर झूलते समय उसका गला फंदे में फंस गया था। आसपास किसी के न होने से उसकी मौत हो गई थी। इकलौते पुत्र की इस प्रकार से मौत हो जाने के बाद मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद