फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा दो और तीन के एक जैसे पेपर

Tue, 21 Mar 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कक्षा दो और तीन के एक जैसे पेपर - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं में गड़बड़ियां थम नहीं रही हैं। सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा में कक्षा दो व तीन के बच्चों को गणित का एक जैसा प्रश्न पत्र वितरित कर दिया गया। जिससे कक्षा दो के बच्चों का गणित का पेपर कठिन लगा। तमाम बच्चे तो इसे हल भी नहीं कर पाए। कुछ शिक्षकों ने विभागीय अफसरों को इसकी दूरभाष पर जानकारी दी।
विज्ञापन

जिले में 1049 प्राथमिक विद्यालयों के 1,19,220 एवं 492 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 59,969 परीक्षार्थी परीक्षा में नामांकित हैं। सोमवार को सुबह की पाली में गणित का पेपर था। इस दौरान कक्षा दो व तीन के बच्चों को एक जैसा पेपर वितरित कर दिया गया। बताया जाता है कि कक्षा दो के गणित प्रश्न पत्र में कक्षा तीन का पाठ्यक्रम था। जिस वजह से कक्षा दो के बच्चों को पेपर हल करना कठिन हो गया। हालांकि कक्षा तीन के बच्चों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आई। कुछ शिक्षकों ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारियों की। लेकिन, इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। जिससे कक्षा दो बच्चे पूरे समय पेपर हल करने की जगह यूं ही बैठे रहे। वहीं, कक्षा आठ के गणित प्रश्न पत्र में भी कमी देखी गई। इस पेपर में एक प्रश्न दो बार दर्शाया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी हृदयशंकर लाल श्रीवास्तव का कहना है कि ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बीघामहावत व टपरियन स्कूल के शिक्षकों से गणित के पेपर एक समान होने की शिकायत की थी। जिस पर दोनों शिक्षकों को स्थानीय स्तर पर दूसरा पेपर तैयार कर उसे हल कराने के निर्देश दे दिए थे। उन्होंने अन्य स्कूलों में इस तरह की समस्या होने पर अनभिज्ञता जाहिर की। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल का कहना है कि बंडल में जो पेपर निकले, उसे शिक्षकों ने वितरित किए हैं। डायट प्राचार्य जेपी राजपूत का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय में आयोजित साक्षात्कार में व्यस्त हैं। उन्होंने स्कूलों में एक जैसे पेपर वितरित होने पर अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें