फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कंपनी बाग में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के कंपनी बाग में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि ग्राम मैनवार निवासी कुछ लोग लड़की देखने के लिए कंपनी बाग पहुंचे थे और वहीं बैठकर लड़की पक्ष का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान टीला गांव के चार-पांच युवक वहां आ गए। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मारपीट में 35 वर्षीय संजू और 45 वर्षीय विनोद घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें