फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पूर्व सांसद और चौकी प्रभारी के बीच नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। युवक कांग्रेस और सपा के युवा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और सिविल लाइन चौकी प्रभारी के बीच बृहस्पतिवार को नोकझोंक हो गई। कांग्रेस नेताओं ने किसी प्रकार मामला शांत कराया। घटना का कारण बैठक के लिए अनुमति न लेने की बात बताई जा रही है।
मोहल्ला घुसयाना स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार को युवक कांग्रेस और सपा के युवा कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदीप जैन आदित्य और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत शामिल थे। अभी बैठक चल रही थी कि सिविल लाइन चौकी प्रभारी पहुंच गए और बैठक स्थल पर लगे पार्टी के झंडे को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। आचार संहिता की बात कहते हुए अनुमति दिखाने की बात कहने लगे। इसको लेकर चौकी प्रभारी व कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के बीच बहस होने लगी। तभी पूर्व सांसद प्रदीप जैन आदित्य पहुंच गए। चौकी प्रभारी की उनसे भी नोकझोंक हुई। कार्यकताओं में रोष फैल गया। कुछ स्थानीय नेताओं ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

-
बैठक के दौरान सिविल लाइन चौकी प्रभारी आए थे। उन्होंने झंडा लगाने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नेताओं द्वारा झंडा व आचार संहिता का उल्लंघन करने की बात कही थी। इसी बात पर चौकी प्रभारी और पूर्व सांसद में नोकझोंक हो गई। भविष्य में ऐसा कुछ हुआ तो इसकी शिकायत चुनाव आयोग और जिलाधिकारी से पार्टी करेगी।
विज्ञापन

- बलवंत सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
-
आचार संहिता का पालन करने के लिए तीन घंटे का अभियान चलाया गया था। इस दौरान चौकी प्रभारी वहां पहुंचे होंगे और झंडा लगाने के संबंध में पूछताछ करने के दौरान कुछ बातचीत हो गई होगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अभय नारायण राय, सीओ, सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें