फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे राम! कब खत्म होगा सड़कों पर जाम

Thu, 05 Oct 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
traffic news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहरवासियों को वाहनों के जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। विशेषकर संकरे पुल इसमें सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं। जेल चौराहे के पास स्थित ब्याना नाले के संकरे पुल पर आए दिन जाम लगता है तो गल्ला मंडी के पास उड़द, मूंग की आवक से जाम जैसे हालात बनने लगे हैं। बुधवार को शहर में ऐसा ही नजारा रहा।
विज्ञापन


शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए शहजाद नदी से आने वाले वाहनों को सावरकर चौक से मुहल्ला तालाबपुरा की ओर मोड़ दिया गया है तो स्टेशन से आने वाले हल्के वाहनों को शहर में अंदर जाने की अनुमति दी गई है। वहीं, भारी वाहनों के प्रवेश पर शहर में नो एंट्री कर दी गई है, जिसका समय सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक रखा गया है। इसके बाद भी शहर में वाहनों के जाम की समस्या बनी हुई है। इसकी प्रमुख वजह शहर में पसरा अतिक्रमण और नदी, नाले पर बने संकरे पुल हैं।

गेंदालाल पेट्रोल पंप के पास आए दिन जाम लगता है। कमोवेश यही स्थिति शहजाद नदी के संकरे पुल व जेल चौराहे के पास ब्याना नाले पर बने पुल की है। बुधवार को जेल चौराहे के पास ब्याना नाले पर दोपहर के समय वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस जाम में यातायात पुलिस का वाहन भी फंस गया था। वहीं, खरीफ फसल की उड़द, मूंग की बिक्री शुरू हो गई है। इसमें बड़ी संख्या में उड़द, मूंग से लदे ट्रैक्टर ट्राली नवीन गल्ला मंडी पहुंच रहे हैं। आज यहां दर्जनों वाहनों की कतार लग गई। इस जाम से निकलने में वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें