फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून समझाने को घर-घर पहुंचेंगे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नागरिकता संशोधन बिल पर देश भर में बवाल के बाद भाजपा हरकत में आ गई है। अब पार्टी के कार्यकर्ता इस बिल की अच्छाई बताने के लिए घरों तक पहुंचेंगे। जिला कार्यालय में हुई बैठक में विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नागरिकता संशोधन बिल पर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में झांसी से आए कानपुर बुंदेलखण्ड के क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा जो भ्रम फैलाया जा रहा है, उसे दूर करने के लिए हमें तथ्यात्मक पक्ष आम जन के बीच में रखना होगा, जिससे वह इस बिल की असलियत से परिचित हो सकें। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी इस बिल को लेकर देश में अराजकता का माहौल तैयार कर रही है। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि पाकिस्तान और बंगलादेश से लुटे पिटे आए शरणार्थियों में सबसे ज्यादा संख्या दलित हैं। कुछ पार्टियां खुद को दलितों का हिमायती बताती हैं, इसके बाद भी वे दलित शरणार्थियों की नागरिकता का विरोध कर रही हैं।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि यह तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति ही है, जिस कारण विपक्षी दल सीएए का विरोध कर रहे हैं। इन लोगों को अपने वोट बैंक के आगे पीड़ितों के आंसू और परेशानी नहीं दिख रही है। सारा देश विपक्षियों के इस स्वार्थवादी कृत्य देख रहा है, जिसका खामियाजा इन दलों को भुगतना पड़ेगा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

संचालन वंशीधर श्रीवास ने किया। इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, रमेश कुमार सिंह लोधी, बब्बूराजा बुंदेला, राजकुमार जैन, सुशील अग्निहोत्री, रामेश्वर सड़ैया, अजय पटैरिया, हरिश्चंद्र रावत, विनोद अगरिया, सुरेश कोंते, देवेंद्र गुप्ता, दीपक जायसवाल, आलोक चौबे, गौरव चौधरी, घनश्याम साहू, देवेंद्र गुरु, गौरव गौतम, राजेश लिटोरिया, मनीष अग्रवाल, मुन्ना लाल नांगल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें