फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलगुवां रोड पर बनेगा सर्किल कार्यालय

Mon, 14 Aug 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bulb, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
रविवार को ललितपुर सर्किल कार्यालय बनाए जाने के बाद नवागंतुक अधीक्षण अभियंता (एसई) परशुराम ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बिजली-व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कैलगुवां मार्ग पर विभाग की खाली पड़ी जमीन पर विद्युत सर्किल कार्यालय बनाए जाने के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

सात जुलाई को ललितपुर में विद्युत सर्किल कार्यालय बनाने का प्रस्ताव दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा कर दिया गया था। जिसमें ललितपुर में एक अतिरिक्त खंडीय कार्यालय के साथ ही पांचवां उपखंड कार्यालय भी बनाया गया था। जिसमें प्रथम खंडीय कार्यालय के अंतर्गत उपखंड प्रथम शहर और उपखंड चतुर्थ (तालबेहट) को भी शामिल किया गया है। जबकि खंडीय कार्यालय द्वितीय के अंतर्गत उपखंड द्वितीय और उपखंड तृतीय एवं नवसृजित पांचवें उपखंड को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही ललितपुर में ही विद्युत परीक्षण खंड भी बनाया गया गया था। सर्किल कार्यालय, पांचवा उपखंड और विद्युत परीक्षण खंड के बनने के साथ ही अधीक्षण अभियंता, संबंद्ध और परीक्षण अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता के साथ ही करीब 59 पदों का भी सृजन किया गया है।

लेकिन वर्तमान में फिलहाल नवीन सर्किल कार्यालय के लिए अधीक्षण अभियंता की ही तैनाती की गई है। हालांकि दस पहले ही उन्होंने झांसी मुख्य अभियंता कार्यालय से ही चार्ज ले लिया था। लेकिन रविवार को उन्होंने औपचारिक रूप से खंडीय कार्यालय में पहली बार अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसई ने अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से उनके क्षेत्र के अंतर्गत सभी अवर अभियंताओं (जेई) के कार्यों के बारे में कार्यप्रणाली जानी। इस अवसर पर उन्होंने कैलगुवां मार्ग पर खाली पड़ी जमीन पर सर्किल कार्यालय बनाने के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता, उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी द्वितीय जगदीश प्रसाद, उपखंड अधिकारी तृतीय सौरभ पटैरिया व जगदीश झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें