फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी माता मंदिर में भक्तों की होती हैं हर मनोकामनाएं पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों में कलश स्थापना के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। तालाबपुरा स्थित बुंदलेखंड छोटी माता मंदिर के पुजारी घनश्याम गिरि गोस्वामी ने बताया कि पहले दिन शनिवार को श्रद्धालु देवी के शैलपुत्री रूप की पूजा करेंगे।
विज्ञापन

हिंदू धर्म का महापर्व नवरात्र को लेकर बुंदेलखंड छोटी माता मंदिर के पुजारी घनश्याम गिरि गोस्वामी ने बताया इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह नौ बजे से है। मंदिर में हर दिन देवी के रूपों की पूजा की जाती है। बुंदेलखंड छोटी माता मंदिर के बारे में बताया कि हर दिन देवी के नौ स्वरूपों की झांकियां दिखाई देंगी।
मंदिर के बारे में बताया कि यह मंदिर करीब 500 वर्ष पुराना है। वर्ष 1979 से पूर्व यहां पर देवी की एक छोटी सी मूर्ति थी, जिसकी लोग पूजा करते थे। मान्यता थी कि यहां पर जो भी व्यक्ति मन्नतें लेकर आता था वह जरूर पूरी होती थीं। कई लोगों ने मनोकामनाएं पूरी होने पर देवी मंदिर में मुकुट आदि चढ़ाए। बताया कि देवी के आर्विभाव के साथ ही सुम्मेरा तालाब का भी इतिहास है। वर्ष 1979 के बाद यहां पर जो कुछ भी देवी के चढ़ावे के रूप में था उसे और अन्य लोगों की मदद से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें